भारत

गैस एजेंसी गोदाम आग की चपेट में, एक-एक कर फटे कई गैस सिलेंडर, देखें भयानक मंजर

jantaserishta.com
24 March 2025 4:14 PM IST
गैस एजेंसी गोदाम आग की चपेट में, एक-एक कर फटे कई गैस सिलेंडर, देखें भयानक मंजर
x
मचा हड़कंप.
बरेली: यूपी के बरेली में सोमवार को भीषण हादसा हो गया। बिथरी चैनपुर स्थित गैस एजेंसी गोदाम में एलपीजी सिलेंडर से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम में को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद एक-एक करके सिलेंडर फटने लगे। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आधा किलोमीटर पर मौजूद लोग भी दहल गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में आसपास के गांवों को खाली कराया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
घटना बिथरी चैनपुरी के रजऊ परसपुर स्थित महालक्ष्मी गैस गोदाम की है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को गैस गोदाम में सिलेंडरों से भरा एक ट्रक खड़ा था, जिसमें अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपने कब्जे में ले लिया। गोदाम में आग लगने से यहां मौजूद चौकीदार, उसकी पत्नी और ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकले और अपनी जान बचाई। देखते ही देखते यहां सिलेंडर फटने लगे। सिलेंडर फटने के बाद उसके परखच्चे दूर-दूर तक जाकर गिरे। एक के बाद एक धमाके से पूरा इलाका दहल उठा, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
करीब एक घंटे तक ट्रक में मौजूद सिलेंडर में धमाके होते रहे। घटना के दौरान गोदाम में चौकीदार, उसकी पत्नी और ट्रक ड्राइवर मौजूद थे जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। गैस सिलेंडर फटने की खबर लगते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। खतरे के चलते पुलिस ने तुरंत आसपास मौजूद गांवों को खाली कराया। आग कैसे लगी, पुलिस इसकी जांच पड़ताल करने में जुटी है।
लोगों ने बताया कि ट्रक में 300 सिलेंडर भरे हुए थे। इनमें से सौ से ज्यादा सिलेंडर आग लगने से फट गए। सिलेंडर फटने से हुए धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने बताया कि आग के चलते सिलेंडर फटे तो उनके टुकड़े हो गए। ये टुकड़े और सिलेंडर उछलकर आसपास के गांव तक पहुंच गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story