भारत

गारमेंट फैक्ट्री में आग, 10 लोगों का किया रेस्क्यू, VIDEO

jantaserishta.com
23 March 2023 10:21 AM IST
गारमेंट फैक्ट्री में आग, 10 लोगों का किया रेस्क्यू, VIDEO
x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा की एक गारमेंट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। फैक्ट्री में फंसे 10 कामगारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह नोएडा के सेक्टर 10 में आग लगने की सूचना करीब 7 बजे फायर विभाग को मिली थी। इसके बाद आनन-फानन में तुरंत इन गाड़ियों को रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने 10 लोगों की जान बचाई।
नोएडा के थाना फेस वन के सेक्टर 10 ए 108 में स्थित कपड़े की करिश्मा फैशन कंपनी में आग लगी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story