भारत

कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, देखें वीडियो

Nil dhankar
20 April 2023 2:35 PM IST
कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, देखें वीडियो
x

मेरठ। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक कपड़ा फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे आग लग गई। जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी, उस समय वहां काम चल रहा था। अंदर 12 लेबर काम कर रहे थे, जो कपड़ा तैयार कर रहे थे। अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी छूटते हुए आग लग गई।

कपड़ा फैक्ट्री होने के कारण आग फैलती चली गई। कर्मचारियों ने जैसे ही आग देखी तो फौरन भागने लगे। गेट कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर थाना पुलिस और फायर टीम पहुंची है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग इतनी ज्यादा फैल गई है कि मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां मौजूद हैं।

कर्मचारियों ने बताया कि श्याम नगर में शहर विधायक रफीक अंसारी के समधी हाजी हकीमुद्दीन की एमएस टेक्सटाइल नाम से कपड़ा फैक्ट्री है। हकीमुद्दीन अंसार कॉलोनी गोला कुआं के निवासी हैं। फैक्ट्री में शटल लेस और पावरलूम की मशीनें लगी हुई हैं। यहां चादरों से लेकर पिलो कवर, बेडिंग और दूसरे सामान तैयार होते हैं। फैक्ट्री में करीब 12:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के दौरान फैक्ट्री में करीब 12 कारीगर मौजूद थे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।


Next Story