भारत

गरीबरथ ट्रेन में कल लगेगा थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच

Nilmani Pal
3 Jan 2023 6:01 PM IST
गरीबरथ ट्रेन में कल लगेगा थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच
x

जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की अधिक से अधिक प्रतीक्षा सूची अतिरिक्त यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से रेलगाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। इसी कड़ी में जबलपुर-सीएसएमटी गरीबरथ ट्रेन में वातानुकुलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच बुधवार को लगाया जा रहा है। गरीबरथ में अतिरिक्त कोच लगने से पमरे के जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी एवं हरदा स्टेशन के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

पमरे मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि गाड़ी संख्या 12187 जबलपुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गरीबरथ ट्रेन में बुधवार दिनांक 04.01.2023 को एक वातानुकुलित तृतीय श्रेणी का कोच लगाया जा रहा है। इससे मुम्बई की तरफ जाने वाले रेलयात्रियों को वातानुकुलित तृतीय श्रेणी की अतिरिक्त 78 बर्थ की सुविधा मिलेगी।

Next Story