भारत

गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, अफरातफरी के बीच यात्री बोगी से उतरने लगे

jantaserishta.com
18 Oct 2025 9:14 AM IST
गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, अफरातफरी के बीच यात्री बोगी से उतरने लगे
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: पंजाब के सिरहिंद रेलवे स्टेशन पर अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12204) के एक कोच में अचानक आग लग गई. घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है. जैसे ही कोच से धुआं उठता देखा गया, रेलवे अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्रियों को अन्य कोचों में सुरक्षित शिफ्ट कर दिया. रेलवे की फायर यूनिट और स्थानीय दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग पर नियंत्रण के बाद ट्रेन को जल्द ही अपने डेस्टिनेशन की ओर रवाना किया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story