भारत

JCB से कुचलकर कूड़ा बीनने वाले की मौत, शव को प्लास्टिक की थैली में डालने की कोशिश की

jantaserishta.com
13 April 2023 5:45 PM IST
JCB से कुचलकर कूड़ा बीनने वाले की मौत, शव को प्लास्टिक की थैली में डालने की कोशिश की
x
स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के विकास नगर इलाके में गुरुवार को एक कूड़ा बीनने वाले की जेसीबी से कुचलकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान पटना निवासी 45 वर्षीय पप्पू सिंह के रूप में हुई है। जेसीबी चालक ने पप्पू के शव को प्लास्टिक की थैली में डालने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 9:06 बजे रणहौला थाने में फोन आया कि आशीष फार्म, वर्मा रोड के सामने एक व्यक्ति को जेसीबी से कुचल कर मार डाला गया है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पप्पू का शव बरामद किया। बाहरी जिले के पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने कहा कि पप्पू का सिर कुचला हुआ था और आधा शरीर प्लास्टिक की थैली के अंदर था। साथ ही घटनास्थल पर एक जेसीबी भी मिली।
आगे की जांच में पता चला कि जेसीबी चालक की पहचान द्वारका के महावीर एन्क्लेव निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है, जो अपने मालिक के निर्देश पर मैदान की सफाई करने आया था।
डीसीपी ने कहा कि पीड़ित का सिर जेसीबी के टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा कर सबूत जुटाए, जबकि पप्पू के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेज दिया गया।
अधिकारी ने कहा, जेसीबी के चालक को पप्पू के शव को प्लास्टिक की थैली में डालने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था, जिसे लोगों ने पकड़ लिया और बाद में उसकी पिटाई कर दी। उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story