भारत

गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ में फिर लगी आग, देखें वीडियो

jantaserishta.com
20 April 2022 6:15 PM IST
गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ में फिर लगी आग, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: दिल्ली के गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ में बुधवार को फिर आग लग गई है. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौके पर भेज दी गई हैं. बताया जा रहा है कि 45 मिनट पहले लगी आग काफी भयानक हो गई है. बहरहाल आग पर काबू पाने के लिए लगातार कोशिशें जारी हैं.

दिल्ली के गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में मार्च में भी आग लग गई थी. धुएं का गुबार आसपास के इलाकों में भी फैल गया था. हर तरफ धुआं फैल जाने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी.
गाजीपुर डंपिंग ग्राउंड में लगी आग को लेकर दिल्ली सरकार ने जांच के आदेश दिए थे. दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था कि बार-बार चेतावनी के बावजूद एमसीडी सुधरने को तैयार नहीं है. जिस तरह वहां आग लगी है, उसी तरह पहले भी लगती रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story