भारत

गैरेज संचालक को घर से अगवा कर पत्थर से कूचकर मार डाला

jantaserishta.com
15 Jun 2026 4:48 PM IST
गैरेज संचालक को घर से अगवा कर पत्थर से कूचकर मार डाला
x
शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल गैरेज संचालक राधेश्याम साहू उर्फ राधे मिस्त्री (44) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार को तांबा-केनबाकी मार्ग स्थित तांबा जंगल से उनका शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार, राधेश्याम साहू रनिया में किराये के मकान में रहते थे और गैरेज का संचालन करते थे। परिजनों के मुताबिक, रविवार देर रात तीन बजे बोलेरो से पहुंचे चार-पांच अज्ञात लोग जबरन उनके घर में घुसे और उन्हें अपने साथ ले गए। जाते समय आरोपी उनकी स्कूटी भी ले गए। राधेश्याम की पत्नी ने घटना के तुरंत बाद रनिया थाना पहुंचकर पति के अपहरण की लिखित सूचना दी और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
इसी बीच सोमवार को तांबा-केनबाकी पथ से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी पर पड़ी। पास जाकर देखने पर स्कूटी के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान राधेश्याम साहू के रूप में की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने उनकी हत्या बेहद बेरहमी से की। शव की पहचान छिपाने और घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से सिर पर भारी पत्थर से कई वार किए गए थे, जिससे चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। इसके बाद शव के ऊपर उनकी स्कूटी पलटकर रख दी गई थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। मामले में अपहरण और हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story