भारत

दो करोड़ रुपए का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Admin4
1 March 2024 1:59 PM GMT
दो करोड़ रुपए का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
x
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले की पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर दो करोड़ रुपए का गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक अन्य साथी फरार हो गया।
एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत कूद गांव में छापेमारी की गई। यहां एक घर में 2 क्विंटल 800 ग्राम गांजा अलग-अलग पैकेट में पैक कर रखा गया था।
छापेमारी करने वाली टीम की अगुवाई मुख्यालय डीएसपी नीरज कर रहे थे। बरामद गांजे का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य दो करोड़ बताया जा रहा है। पुलिस ने कूद गांव के रिंकू अंसारी उर्फ शहजाद आलम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा है। उसका सहयोगी महताब उर्फ लक्की फरार हो गया।
Next Story