भारत

उड़ीसा के रास्ते से आ रहा था लाखों का गांजा, मामलें में 2 महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
21 Feb 2023 2:22 PM GMT
उड़ीसा के रास्ते से आ रहा था लाखों का गांजा, मामलें में 2 महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
भागलपुर। भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 21 केजी गांजा के साथ 4 तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसमें तीन अंतरराज्यीय तस्कर शामिल है। इसमें दो महिला भी शामिल है। वहीं सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से एक देशी बंदूक के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा की खेफ बस के माध्यम से लाई जा रही है। जिसके बाद सनहोला चेक पोस्ट के समीप बस की जांच की गई तो 21 केजी गांजा के साथ 4 को गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी लॉ एंड आर्डर डीएसपी गौरव कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी।
21 केजी गांजा की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख है। इसको भागलपुर में ख़फाने की तैयारी चल रही थी। डीएसपी ने बताया कि हमलोग इसकी जांच कर रहे हैं। भागलपुर में कहां ख़फाने की तैयारी चल रही थी। पैसेंजर बनकर ये लोग तस्करी कर रहे थे। बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है। गिरफ्तार तस्कर के पास से नगद रुपये व मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस मोबाइल की भी जाँच कर रही है। ताकि ये पता चल पाए इसको कहाँ ख़फाने की तैयारी चल रही थी।
वहीं सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में युवक के द्वारा एक लॉज पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए एक युवक को देशी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। गौरव कुमार ने बताया कि शिवरात्रि के बारात में विवाद हुआ था, जिसको लेकर लॉज पर फायरिंग की गई थी। इसमें जांच की जा रही है, अगर और भी लोगों की संलिप्तता पाई गई तो कारवाई की जाएगी। छापेमारी में स्थानीय पुलिस और बज्रा की टीम शामिल थी। सभी को पुरस्कृत करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। सभी के सहयोग से ही ये सफलता मिली है।
Next Story