भारत
Ganja smuggling: एक क्विंटल गांजे की तस्करी करने वाले 6 तस्कर गिरफ्तार
Shantanu Roy
17 Jun 2024 12:09 AM IST

x
बड़ी खबर
Bhopal. भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक बड़े मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भांडाफोड़ किया है। इस गिरोह के छह सदस्य एक क्विंटल 35 किलो गांजा ओडिशा से भोपाल लाए थे और शहरभर में सप्लाई करने की तैयारी में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बताए गए ठिकाने पर दबिश दी और आरोपितों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके कब्जे से गांजा बरामद किया गया है। क्राइम ब्रांच पुलिस के मुताबिक मादक पदार्थ तस्कर ओडिशा से जबलपुर होते हुए दो गाड़ियों में मादक पदार्थ लेकर भोपाल पहुंचे थे। शनिवार शाम सात बजे जम्बूरी मैदान से जब इन्हें गिरफ्तार किया गया, तो शहर के विभिन्न इलाकों में गांजा सप्लाई करने की तैयारी में थे। मुखबिर द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर पुलिस जंबूरी मैदान पहुंची तो वहां सफेद रंग की ट्रैवलर में चार व्यक्ति बैठे दिखाई दिए। इसके अलावा एक कार भी वहां खड़ी थी, जिसमें दो लोग सवार थे। इसके बाद गाड़ी की घेराबंदी की गई।
ट्रेवलर एवं कार में तलाशी के दौरान एक क्विंटल 35 किलो गांजा गाड़ी में पाया गया। वहीं पूछताछ में आरोपितों ने ओडिशा से गांजा लाकर भोपाल में सप्लाई करना कबूल किया। तस्करों ने गांजा अलग-अलग पैकैटों में सप्लाई करने के ट्रैवलर की छत और गाड़ी के भीतर रखा था। शहरभर में तस्करी के लिए जंबूरी मैदान से ही डील होनी थी। तलाशी के दौरान बाक्स के अंदर 70 पैकेट खाकी भूरे रंग के टेप से लिपटे हुये मिले। जिसकी जांच करने पर पैकेट के अंदर गांजा पाया गया। इसके अलावा गाड़ी में सात बोरियों और एक चादर की पोटली में भी गांजा रखा हुआ था, जिनका कुल वजन एक क्विंटल 35 किलो था। एक बोरी में 15 किलो गांजा था और हर बोरी में डेढ़ किलो गांजे से भरे 10 पैकेट मिले। बोरी के अंदर सफेद रंग के कपड़े में आरोपितों ने गांजे को छुपाकर रखा था। कार्रवाई में पुलिस ने मौके पर मौजूद छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें 27 वर्षीय करोंद निवासी मो. उबेश, रितेश प्रजापति (सोहोर), सतीश राजपूत (छोला), गोपाल सिंह यादव (विदिशा), समशेर अली (कोलीपुरा, जहांगीराबाद) शामिल हैं। पुलिस इनसे पूछताछ में मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त लोगों की जानकारी ले रही है। वहीं विदिशा में रहने वाला गैंग का सरगना महेन्द्र यादव फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





