भारत
नकली अफसर बने यूट्यूबरों की गांजा तस्करों ने की असली धुनाई, मचा बवाल
jantaserishta.com
11 March 2024 5:07 PM IST

x
घायलों में युवक-युवती शामिल हैं।
रांची: रांची के नामकुम बस्ती में शनिवार रात फर्जी नारकोटिक्स अधिकारी बनकर आए दो यूट्यूबरों को गांजा तस्करों ने पीटकर घायल कर दिया। मामले का पता चलने पर पुलिस ने दोनों को बचाकर रिम्स भिजवाया। घायलों में युवक-युवती शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार युवक और युवती शनिवार को नामकुम बस्ती में गए हुए थे। वहां जाकर दोनों ने गांजा भरा सिगरेट खरीदा और इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद खुद को पत्रकार बताकर गांजा की तस्करी करने वालों से 30 हजार रुपये ऑनलाइन अपने अकाउंट में भेजने को कहा। इसके बाद दोनों दोबारा रात 10 बजे तीन अन्य सार्थियों के लेकर वहां पहुंच गए और नारकोटिक्स विभाग का खुद को अधिकारी बताकर पैसों की मांग करने लगे।
ग्रामीणों के अनुसार दोनों ने गल्ले से 10 हजार रुपये निकाल लिए। गांजा बेचने वाला का शोर सुनकर लोग जुट गए और उनकी पिटाई कर दी। साथ आए अन्य तीन युवक वाहन से भाग गए। दोनों आरोपियों पर पूर्व में भी रांची के विभिन्न क्षेत्रों में गांजा बेचने वालों से वसूली करने की बात पता चली है। थाने में दोनों ओर से मामला दर्ज कराया गया है।
Tagsरांचीरांची न्यूज़रांची पुलिसफर्जी नारकोटिक्स अधिकारीगांजा तस्करRanchiRanchi NewsRanchi PoliceFake Narcotics OfficerGanja smuggler
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





