भारत

बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेकर गांजा तस्कर को छोड़ना पड़ा भारी

jantaserishta.com
17 Sept 2022 1:40 PM IST
बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेकर गांजा तस्कर को छोड़ना पड़ा भारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पूरी चौकी को निलंबित कर दिया गया।
नोएडा: नोएडा सेक्टर-57 चौकी के एक पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते हुए वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने गांजा तस्करी मामले में एक युवक को उठाने के बाद उसे 20 हजार रुपये रिश्वत लेकर छोड़ दिया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर देर रात चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर लोकेश शर्मा सहित पूरी चौकी को निलंबित कर दिया गया।
वायरल वीडियो में एक युवक और पुलिसकर्मी सहित कुल तीन लोग नजर आ रहे हैं। एक युवक पुलिसकर्मी को रुपये देता हुआ नजर आ रहा है। कुछ ही देर में वीडियो तेजी से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित वीडियो सेक्टर-58 थानाक्षेत्र की सेक्टर-57 चौकी का है। एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि संबंधित वीडियो सेक्टर 57 पुलिस चौकी से संबंधित है।
पुलिस ने बिशनपुरा से नवरंग नाम के युवक को गांजा तस्करी के आरोप में 14 सितंबर को उठाया था। नवरंग का आरोप है कि चौकी के एक पुलिसकर्मी ने देर शाम को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के बाद उसे छोड़ दिया। इस दौरान पीड़ित के एक साथी ने वीडियो बना लिया। एडीसीपी ने बताया कि सिपाही द्वारा रिश्वत लेने के मामले में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सेक्टर 57 चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर लोकेश शर्मा सहित पूरी चौकी को निलंबित कर दिया गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story