
भोपाल: भोपाल से फरार गैंगस्टर मुख्तार मलिक की राजस्थान के झालावाड़ में मौत हो गई. मुख्तार मलिक असनावर में दो दिन पहले हुई गैंगवार के बाद से लापता था. बताया जा रहा है कि वह फायरिंग में जख्मी हो गया था. पुलिस को उसके असनावर के जंगलों में होने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया था. मुख्तार मलिक ने झालावाड़ अस्पताल में दम तोड़ दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





