भारत
जेल में बंद गैंगस्टर्स के गुर्गे 50 लाख कैश के साथ गिरफ्तार
jantaserishta.com
21 July 2023 1:30 PM IST

x
वे एक बड़े कारोबारी से रंगदारी की रकम वसूलने के बाद अपने ठिकाने पर जा रहे थे, तब उन्हें दबोच लिया गया।
रांची: जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के दो गुर्गों को एंटी टेररिस्ट स्कवॉड रांची की टीम ने 50 लाख रुपए कैश के साथ गिरफ्तार किया है। वे एक बड़े कारोबारी से रंगदारी की रकम वसूलने के बाद अपने ठिकाने पर जा रहे थे, तब उन्हें दबोच लिया गया।
गिरफ्तार किए गए अपराधियों में एजाज और एक अन्य शामिल है। दूसरे अपराधी के नाम का सत्यापन अभी बाकी है। दोनों अपराधियों से एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है। बता दें कि झारखंड के छह जिलों में एक दशक से भी ज्यादा वक्त से रंगदारी और अवैध वसूली का नेटवर्क चला रहे गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड एटीएस ने बीते 16 मई को मुंबई से गिरफ्तार किया था। अमन श्रीवास्तव के खिलाफ रांची, रामगढ़, लोहरदगा, हजारीबाग और लातेहार जिले के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।
अमन फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद है, लेकिन उसका नेटवर्क अब भी कारोबारियों-ठेकेदारों से लगातार वसूली कर रही है। इसी बीच एटीएस को यह सूचना मिली कि रांची के एक बड़े कारोबारी से अमन श्रीवास्तव गिरोह से जुड़े दो अपराधी एजाज और एम सिंह लगातार मिल रहे हैं। कारोबारी से वसूली कर लौट रहे इन दोनों को रांची-पिठौरिया रोड पर एटीएस ने एक कृत्रिम ट्रैफिक जाम लगाकर पकड़ लिया।
पिछले चार दिनों के अंदर एटीएस और झारखंड पुलिस ने झारखंड के बड़े गैंगस्टर्स के खिलाफ अभियान चलाकर अब तक सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जेल में रहकर जुर्म की सल्तनत चलाने वाले गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बीते दिनों डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी और राज्य के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसके बाद से पुलिस की कार्रवाई में तेजी आई है।
Tagsरांची जेलगैंगस्टर्स अमन श्रीवास्तवअमन श्रीवास्तव50 लाख कैशRanchi JailGangsters Aman SrivastavaAman Srivastava50 Lakh Cash
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





