भारत
गैंगस्टर पत्नी का मर्डर, गैंगस्टर पति ने उतारा मौत के घाट, इलाके में हड़कंप
jantaserishta.com
14 Oct 2025 5:44 PM IST

x
मिला दोनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड.
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में मंगलवार की सुबह रिश्तों का कत्ल हो गया. राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा सोसाइटी में एक गैंगस्टर पति ने ही अपनी गैंगस्टर पत्नी को गोली मार मौत के घाट उतार दिया. वारदात के वक्त घर में मौजूद 11 वर्षीय बेटी सब कुछ अपनी आंखों से देखती रह गई. हत्यारोपी पति विकास अहलावत और मृतका रूबी दोनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है. दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं.
जानकारी के अनुसार, विकास अपनी पत्नी से पासपोर्ट और कुछ कागजात मांग रहा था. लेकिन वो मिल नहीं रहे थे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में तमतमाए विकास ने अपने पास रखे हथियार से पत्नी पर फायर झोंक दिया. गोली लगते ही रूबी मौके पर ढेर हो गई. घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं. एसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी विकास कोई काम-धंधा नहीं करता था और शराब पीने का आदी था. आए दिन शराब और पैसों को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था. आज सुबह भी इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि विकास ने पत्नी की जान ले ली. घटना के बाद पूरे सोसाइटी परिसर में दहशत का माहौल है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





