जेल से छूटा गैंगस्टर, सड़क पर 300 गाड़ियों का निकला काफिला, देखें VIDEO

महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की धज्जियां लगातार उड़ रही हैं। कभी बलात्कार के मामले राज्य सुर्खियों में रहता है तो कभी हत्या के मामले में। ताजा वाकया नवी मुंबई की तलोजा जेल का है। तस्वीरों में कार की विंडो से लोगों का अभिवादन स्वीकार करता हुआ यह पुणे का कुख्यात गुंडा गजानन मारने उर्फ गज्या है। जिसे सोमवार की शाम तलोजा जेल से बेल पर रिहा किया गया है। इस गुंडे की स्वागत यात्रा के लिए पुणे से सैकड़ों की तादात में समर्थक यहां पहुंचे हुए थे। बताया जा रहा है कि तकरीबन 300 गाड़ियों का काफिले के जरिये गुंडे की स्वागत यात्रा नवी मुंबई से लेकर पुणे तक निकाली गई। खबर है कि इस दौरान टोल प्लाजा पर टोल टैक्स भी इन गुंडों ने नहीं भरा है। गजानन मारने पर दो हत्याओं का मुकदमा दर्ज है। इस कुख्यात गुंडे को तत्कालीन पुणे के ज्वाइंट कमिश्नर सुनील रामानंद ने मकोका के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया जा रहा है कि उर्स टोल प्लाजा के पास गुंडे के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी भी की। जिसकी वजह से आने जाने वाली गाड़ियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीजेपी नेता चित्र वाघ ने भी महाराष्ट्र सरकार की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





