भारत
गैंगस्टर राजू ठेहट की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस ने 5 लोगों को पकड़ा
jantaserishta.com
4 Dec 2022 10:22 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
जयपुर: राजस्थान के सीकर जिले में गैंगस्टर राजू ठेठ की हत्या के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. लिहाजा रविवार को सीकर के कस्बे नीम का थाना के डाबला गांव से पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि एक आरोपी रेकी में शामिल था जबकि दूसरे आरोपी ने फायरिंग की थी.
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेने की पुष्टि की है. हालांकि पुलिस ने अभी आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है. क्योंकि पुलिस अभी तीन और आरोपियों की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नामों का खुलासा नहीं हैं.
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (क्राइम) रवि प्रकाश मेहरदा और जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल लांबा सीकर के लिए रवाना हो गए हैं.
इससे पहले पुलिस ने राजू ठेठ की हत्या में शामिल 4 आरोपियों की पहचान कर ली है. चारों शूटर्स हरियाणा के रहने वाले हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गैंगवार में शामिल चार आरोपियों की पहचान हिमांशु, सतीश, जतिन और नवीन उर्फ बॉक्सर के रूप में हुई है. जबकि 2 आरोपियों हिमांशु और सतीश ने राजू ठेठ हाउस के सामने स्थित सीएलसी कोचिंग में रजिस्ट्रेशन कराया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





