भारत
गैंग चलाने वाले गैंगस्टर ने दो होटलों पर कराई बमबारी, मालिक से 50 लाख की रंगदारी मांगी
jantaserishta.com
2 Jun 2023 2:33 PM IST

x
जिम्मेवारी लेते हुए सोशल मीडिया पर लेटर जारी किया है।
धनबाद (आईएएनएस)| खाड़ी के देश में रहकर धनबाद में गैंग ऑपरेट करने वाले वासेपुर के प्रिंस खान के इशारे पर दो होटलों में बमबारी की गई है। गनीमत यह रही कि बमबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रिंस खान ने इनमें से एक होटल तोपचांची स्थित शान-ए-पंजाब के मालिक से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी।
प्रिंस खान गिरोह के शूटर मेजर ने दोनों हमलों की जिम्मेवारी लेते हुए सोशल मीडिया पर लेटर जारी किया है। इसमें उसने रंगदारी देने की बात कही है और न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। शान-ए-पंजाब होटल में बम फेंकने से जो ब्लास्ट हुआ उससे किचन का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। घटना के समय शान-ए-पंजाब होटल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कुछ देर बाद चलकरी के माही होटल में भी अपराधियों ने बम फेंका और फरार हो गये। हालांकि चलकरी होटल में जो बम फेंका गया वह ब्लास्ट नहीं हुआ। मामले की जानकारी मिलने के बाद तोपचांची थाना प्रभारी जयराम प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाला।
बता दें कि प्रिंस खान का गैंग आए रोज गोलीबारी और बमबारी की घटनाएं अंजाम दे रहा है। वह कारोबारियों, ठेकेदारों, अफसरों और राजनीतिज्ञों से लेकर पुलिस तक को धमकाता है। तालिबानी अंदाज में धमकी भरे वीडियो जारी करता है। उसके गुर्गों ने पिछले दो सालों में गोलीबारी, हत्या और रंगदारी वसूली की दर्जनों वारदात को अंजाम दिया है। बीते 3 मई को उसके गुर्गों ने वासेपुर के पुराने गैंगस्टर फहीम के बेटे इकबाल खान और उसके साथी गोलू पर गोलियां बरसाई थीं। इसमें गोलू मारा गया था, जबकि इकबाल खान गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।
सीआईडी की जांच में पिछले दिनों यह बात सामने आई थी कि वासेपुर का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रिंस खान विदेश भाग गया है। उसने खाड़ी के किसी देश में पनाह ले रखी है और वहीं से धनबाद में अपना गैंग ऑपरेट कर रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





