भारत

Gangster Lawrence Bishnoi: सलाखों के पीछे बढ़ गई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्‍नोई की टेंशन, जानें वजह

jantaserishta.com
30 Oct 2024 12:19 PM IST
Gangster Lawrence Bishnoi: सलाखों के पीछे बढ़ गई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्‍नोई की टेंशन, जानें वजह
x
शूटर्स ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया.
नई दिल्ली: बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान को मिल रही धमकियों की वजह से चर्चा में आए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर नई जानकारी सामने आई है। गुरुग्राम के भोंडसी जेल में बंद गैंगस्टर कौशल चौधरी लॉरेंस बिश्नोई की हत्या करना चाहता है और इसके लिए उसने लंबी प्लानिंग की है। दिल्ली में एक शूटआउट के बाद पकड़े गए शूटर्स ने पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है।
उत्तरी दिल्ली के रानी बाग में 26 अक्टूबर को एक कारोबारी के घर पर फायरिंग के बाद पुलिस ने बंबीहा गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि घटना का मास्टरमाइंड कौशल चौधरी है। वह वसूली के जरिए पैसा जुटा रहा है और अपने गैंग को मजबूत कर रहा है ताकि अपने 'सबसे बड़े दुश्मन' लॉरेंस बिश्नोई को निपटा सके।
कौशल चौधरी के सहयोगी पवन शौकीन ने अमेरिका में बैठकर शूटर्स को दिल्ली के कारोबारी को धमकी और फायरिंग करने को कहा था। फायरिंग के बाद कारोबारी से 15 करोड़ रुपए की रकम मांगी गई थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कौशल चौधरी अपने गैंग को मजबूत करने में जुटा हुआ है और उसके टारगेट पर लॉरेंस बिश्नोई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story