गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली HC से वापस ली याचिका, इधर कस्टडी में लेगी पंजाब पुलिस

चंडीगढ़: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में लारेंस बिश्नोई को मानसा पुलिस कस्टडी में लेगी. मूसेवाला की हत्या में 6-7 हमलावर थे, 3 हमलावरों की पहचान हो गई है. जबकि कनाडा में बैठे गोल्डी बरार के लिए पंजाब पुलिस सेंट्रल एजेंसी की मदद ले रही है. हाल ही में दाखिल याचिका में कहा गया था कि लॉरेंस की कस्टडी पंजाब या फिर दूसरे राज्य की पुलिस को नहीं दी जाए. लेकिन, बिश्नोई ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर अपनी वह याचिका वापस ले ली जिसमें उसने पंजाब पुलिस द्वारा 'फर्जी मुठभेड़' की आशंका के चलते आवश्यक सुरक्षा देने का अनुरोध किया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





