भारत

अचानक सुर्खियों में आया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, पढ़ें पूरी खबर

jantaserishta.com
18 Feb 2025 1:50 PM IST
अचानक सुर्खियों में आया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, पढ़ें पूरी खबर
x
अहमदाबाद: गुजरात में सोमवार को निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हुए। एक बार फिर भाजपा ने कांग्रेस समेत अन्य सभी विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ करते हुए प्रचंड जीत हासिल की है। चुनावी जीत-हार की खबरों के बीच अचानक गैंगस्टर 'लॉरेंस बिश्नोई' भी चर्चा में आ गया है। एक काउटिंग सेंटर पर कुछ लोग लॉरेंस बिश्नोई के पोस्टर लेकर पहुंच गए।
खेड़ा जिले की मेहमदाबाद नगर पालिका पर हुए मतदान के नतीजे भी सोमवार को घोषित किए गए। यहां काउंटिंग के साथ हार-जीत का ऐलान चल रहा था। इस बीच एक प्रत्याशी के समर्थक वहां गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पोस्टर लेकर पहुंच गए। खतरनाक गैंगस्टर के पोस्टर लेकर ये लोग नारेबाजी करने लगे। हैरानी की बात यह है कि काउंटिंग सेंटर पर भारी पुलिसबल की तैनाती के बावजूद ऐसा किया गया।
घटना मेहमदाबाद के सोनावाला हाई स्कूल परिसर के बाहर की है। एक उम्मीदवार की जीत के बाद यहां लॉरेंस बिश्नोई के पोस्टर हाथ में लेकर जश्न मनाया गया। हालांकि, पुलिस ने पोस्टरों को जब्त कर लिया। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story