भारत

कुख्यात गैंगस्टर को मार डाला, हत्या के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स को बुलाया गया

jantaserishta.com
8 May 2023 6:37 PM IST
कुख्यात गैंगस्टर को मार डाला, हत्या के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स को बुलाया गया
x
पुलिस हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में कुख्यात गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ सुखा बरेवालिया की हत्या कर दी गई है. इस वारदात के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. पुलिस हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
गौरतलब है कि लुधियाना में हैबोवाल के जोगिंदर नगर में सोमवार को तीन हमलावरों ने गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ सुखा बरेवालिया को निशाना बनाकर फायरिंग की. इससे सुखप्रीत घायल होकर गिर पड़ा. वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया.
इस वारदात को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर पहले से ही सुखप्रीत का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही वो इलाके में पहुंचा, तीनों ने उस पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए.
आनन-फानन उसे दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस वारदात के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story