
x
जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
सोनीपत: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी संदीप उर्फ काला जठेड़ी की मां कमला देवी ने बुधवार को धोखे से कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी सोनीपत राई थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। दरअसल, काला जठेड़ी की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं और बुधवार को घर में रखे कीटनाशक पदार्थ को दवाई समझकर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
गैंगस्टर काला जठेड़ी की मां की मौत के बाद अब खबर है कि गुरुवार को अपनी मां की अंतिम यात्रा में काला जठेड़ी शामिल हो सकता है। वह अभी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है।
राई थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि जठेड़ी गांव की रहने वाली कमला देवी ने घर में कीटनाशक को दवाई समझकर खा लिया। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। गुरुवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





