भारत

गैंगस्टर की मां और एक युवक की हत्या

jantaserishta.com
27 Jun 2025 10:41 AM IST
गैंगस्टर की मां और एक युवक की हत्या
x
सनसनीखेज वारदात सामने आई.
बटाला: पंजाब के बटाला में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बटाला के कादिया रोड की है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोगों पर कुछ बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। कार में सवार एक महिला और एक अन्य युवक की मौत हो गई। पता चला है कि मृतक महिला गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां थी। मृतक की पहचान हरजीत कौर के रूप में की गई है।
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत बटाला से अमृतसर रेफर किया, जहां गैंगस्टर जग्गू की मां का निधन हो गया, जबकि युवक ने फायरिंग के दौरान ही दम तोड़ दिया था। बटाला के डीएसपी सिटी परमवीर सिंह ने बताया कि उन्हें फायरिंग की सूचना मिली थी। जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि करनवीर नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल थी, जिसे अमृतसर रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी ने यह पुष्टि नहीं की है कि वह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां थी। डीएसपी के मुताबिक, मृतक युवक के पिता पुलिस में एएसआई हैं और मृतक हरजीत कौर उनकी रिश्तेदार हैं। मृतक युवक के पिता के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उसे गोलियां लगी थीं। इसके अलावा, एक महिला को भी अस्पताल लाया गया था, जिसे तुरंत ही अमृतसर रेफर किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null