भारत

गैंगस्टर ने रेलवे अधिकारी से मांगे 50 लाख रुपये, दहशत फैली

jantaserishta.com
29 March 2023 10:36 AM IST
गैंगस्टर ने रेलवे अधिकारी से मांगे 50 लाख रुपये, दहशत फैली
x
पैसा लेकर पुल पर आने को कहा।
पटना (आईएएनएस)| गैंगस्टर माखन दादा ने बिहार के नवादा में रेलवे स्टेशन के अधीक्षक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और न देने पर उन्हें और रेलवे गेट संचालक को जान से मारने की धमकी दी है, अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी को हिंदी में लिखे पत्र में गैंगस्टर ने कहा, सविनय निवेदन है कि 50 लाख रुपये रंगदारी दिया जाए, नहीं तो बड़े बाबू और गेटमैन को गोली मार दी जाएगी। उन्होंने अधीक्षक को पैसा लेकर तिलैया पुल पर आने को कहा।
उस पत्र के बाद रेलवे अधिकारी ने माखन दादा के खिलाफ कार्रवाई के लिए जीआरपी, आरपीएफ और जिला पुलिस को आवेदन दिया। जिला पुलिस ने कहा कि वह इस बात की जांच कर रहे हैं कि पत्र अधीक्षक कार्यालय तक कैसे पहुंचा। उधर, धमकी के बाद से दोनों रेलकर्मी दहशत में हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story