भारत

गैंगस्टर अतीक अहमद के दो कुत्तों की भूख से मौत

jantaserishta.com
12 March 2023 8:46 AM IST
गैंगस्टर अतीक अहमद के दो कुत्तों की भूख से मौत
x
प्रयागराज (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चकिया इलाके में गैंगेस्टर अतीक अहमद के पैतृक घर में उनके पांच कुत्तों में से दो की भूख से मौत हो गई। शुक्रवार को जहां एक मादा डॉग ब्रूनो की मौत हो गई थी, वहीं एक अन्य नर कुत्ते ने शनिवार को अंतिम सांस ली। जिला प्रशासन ने अब पशु चिकित्सकों की एक टीम भेजी है जिन्होंने शेष तीन कुत्तों के स्वास्थ्य की जांच की है और आवश्यक उपचार शुरू किया।
प्रयागराज नगर निगम (पीएमसी) के पशु कल्याण विभाग ने भी शेष तीन कुत्तों की देखभाल शुरू कर दी है। भोजन, पानी और उचित देखभाल के अभाव में इन तीनों की भी हालत बिगड़ती जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्ते ग्रेट डेन नश्ल के लग रहे थे।
कुत्तों की देखभाल अतीक का परिवार कर रहा था, जो पास के एक घर में रह रहा था। लेकिन 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद काई कुत्तों की देखभाल नहीं कर पा रहा था।
पड़ोसियों ने भी पुलिस के डर से कुत्तों को खाना देना बंद कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story