भारत

तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर अंकित गुर्जर की मौत, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
4 Aug 2021 10:31 AM IST
तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर अंकित गुर्जर की मौत, मचा हड़कंप
x

राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैगस्टर अंकित गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. तिहाड़ की जेल नंबर तीन में अंकित गुर्जर मृत पाया गया है, जिसके बाद जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.

गैंगस्टर अंकित गुर्जर के शव को अब दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण, वक्त पता लग पाएगा.
परिवार की ओर से आरोप लगाया गया है कि अंकित गुर्जर का मर्डर किया गया है. हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से पूरी जानकारी नहीं दी गई है. अंकित गुर्जर पर मर्डर के आरोप, मकोका के तहत केस दर्ज थे, उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था.
आपको बता दें कि अंकित गुर्जर दिल्ली और वेस्ट यूपी क्षेत्र का इनामी बदमाश था. जिसपर करीब सवा लाख रुपये का इनाम रखा गया था. अभी हाल ही में अंकित गुर्जर ने एक अन्य गैंगस्टर रोहित चौधरी से हाथ मिलाया था, जिसके बाद गुर्जर-चौधरी गैंग बनाया गया था.
दोनों गैंगस्टर मिलकर साउथ दिल्ली इलाके में अपना वर्चस्व बना रहे थे. लेकिन इस बीच अंकित गुर्जर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया और अब बुधवार को तिहाड़ में उसके मृत पाए जाने की खबर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story