भारत

ऐसी खुन्नस! अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर की हत्या का मामला, मारी गई थीं 28 गोलियां

jantaserishta.com
24 July 2025 9:13 AM IST
ऐसी खुन्नस! अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर की हत्या का मामला, मारी गई थीं 28 गोलियां
x
नया अपडेट.
पटना: बिहार के पटना स्थित पारस अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या का मामला चर्चा में बना हुआ है. इस हत्याकांड में पुलिस रिमांड पर लिए गए शूटर तौसीफ बादशाह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
सूत्रों के मतुाबिक, शूटर्स ने अस्पताल में भर्ती चंदन मिश्रा को 28 गोलियां मारी थीं. पुरुलिया जेल में बंद शेरू सिंह ने चंदन मिश्रा की हत्या की सुपारी दी थी. इस मामले में निशु खान ने शेरू सिंह से डील की थी. हत्या के बाद हर शूटर को पांच-पांच लाख रुपये मिलने थे. यह भी पता चला है कि तौसीफ जुंए में 20 लाख की रकम हार गया था, जिसके बाद से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. निशु खान की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी. दोनों ने पैसों के लिए चंदन मिश्रा की हत्या की सुपारी ली.
सूत्रों का कहना है कि चंदन मिश्रा की हत्या के लिए 10 हथियार बक्सर से मुहैया कराए गए थे. दो चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया गया था. एक अपाचे बाइक पुलिस ने बरामद की है. हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन और सिम कार्ड्स भी बरामद किए गए हैं.
तौसीफ ने पूछताछ में बताया है कि शूटआउट का वीडियो वायरल होता देख तौसीफ बादशाह ने अपना लुक बदल लिया था. उसने हेयरकट करवा लिया था और दाढ़ी भी क्लीन करवा ली थी.
बात दें कि तौसीफ बादशाह की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है. इस हत्याकांड में शामिल बलवंत, रविरंजन और अभिषेक के खिलाफ बिहिया थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. पटना के पीएमसीएच में बलवंत और रविरंजन का इलाज चल रहा है.
पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती गैंगस्टर चंदन मिश्रा को पांच शूटर्स ने गोली मार दी थी. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी मच गई थी. बेखौफ अपराधियों को बंदूकों के साथ अस्पताल में घुसते देखा गया. हॉस्पिटल के कमरा नंबर 209 में इस घटना को अंजाम दिया गया था. सिर्फ 25 सेकंड में ही शूटर्स ने चंदन मिश्रा को गोलियों से छलनी कर दिया.
चंदन मिश्रा बेऊर जेल से पैरोल पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था. चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और केसरी नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी था. पुलिस को चंदन मिश्रा के कमरे से 12 खोखे बरामद किए थे. चंदन मिश्रा पर हत्या और गैंगवार से जुड़े दर्जनों केस दर्ज थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null