
x
गिरोह के कब्जे से बरामद
Noida नोएडा: थाना फेस-1 की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी की 15 मोटरसाइकिल, स्कूटर व स्कूटी के अलावा बड़ी मात्रा में वाहन के पार्ट्स बरामद किए हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, थाना फेस-1 पुलिस टीम ने सोमवार को सेक्टर-14ए के पास से चार अभियुक्तों, शादाब उर्फ रुतबा, अरमान उर्फ सुट्टा, उलमान और विजय को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की मोटरसाइकिलें, स्कूटर, स्कूटी के साथ-साथ 12 मोटरसाइकिल की टंकियां, 5 साइलेंसर, 5 मुखोटे, 4 मडगार्ड और 2 टायर रिम बरामद किए गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह दिल्ली, नोएडा, एनसीआर और आसपास के इलाकों में सक्रिय था।
अभियुक्त पहले कॉलोनियों, सोसाइटियों, कंपनियों और फैक्ट्रियों के आसपास खड़े दोपहिया वाहनों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही वाहन का लॉक तोड़कर चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद वाहन को कबाड़ी की दुकानों पर ले जाकर काट दिया जाता था और उसके पार्ट्स ऊंचे दामों पर बेचे जाते थे। कई बार पूरे वाहन को दूसरे राज्यों में सस्ते दामों पर बेच दिया जाता था।
चोरी से मिले पैसों से आरोपी अपना खर्च और ऐशो-आराम करते थे। इस गिरोह की खास बात यह थी कि अभियुक्त अरमान उर्फ सुट्टा और उलमान जुड़वा भाई हैं और दोनों हमशक्ल हैं। पुलिस के अनुसार, एक भाई दुकान पर बैठता था, जबकि दूसरा चोरी की वारदात को अंजाम देता था। दोनों एक जैसे कपड़े पहनकर अदला-बदली करते थे, जिससे पहचान करना मुश्किल हो जाता था।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शादाब उर्फ रुतबा का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है और उसके खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अरमान, उलमान और विजय के खिलाफ भी वाहन चोरी से जुड़े कई मामले पहले से दर्ज हैं। बरामद वाहनों में दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से चोरी की गई कई मोटरसाइकिल और स्कूटी शामिल हैं, जिनमें से 9 वाहनों के संबंध में पहले से मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस अब अन्य चोरी के मामलों से इन आरोपियों के संबंधों की जांच कर रही है।
Tagsनोएडा क्राइम न्यूजवाहन चोरी गिरोहफेस-1 पुलिस कार्रवाईचोरी मोटरसाइकिल बरामदस्कूटर चोरीअंतर्राज्यीय अपराधशादाब उर्फ रुतबाजुड़वा भाई वाहन चोरीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





