भारत

3 युवकों ने किया गैंगरेप, नाबालिग छात्रा को बनाया निशाना

jantaserishta.com
3 Aug 2022 5:32 PM IST
3 युवकों ने किया गैंगरेप, नाबालिग छात्रा को बनाया निशाना
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जानें पूरा मामला।

पटना: बिहार के अरवल जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां ट्यूशन जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप जैसी घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देते ही आरोपी फरार हो गए। बहुत बेकार हालात में खुद ही पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता पटना जिले की रहने वाली बताई जा रही है जो अरवल में कोचिंग करती है। बुधवार को वह रोजाना की तरह ट्यूशन जा रही थी। इस दौरान रास्ते में सरेन गांव के नजदीक तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन खींचकर झाड़ियों में ले गए और बारी-बारी नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। रेप करते ही आरोपी वहां से फरार हो गए।
गैंगरेप के बाद खुद ही छात्रा किसी तरह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर केस दर्ज किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरा आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। दूसरी ओर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच भी करा ली है, जिसमें रेप की पुष्टि की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story