भारत

महिला के साथ गैंगरेप, परिचित निकले आरोपी

jantaserishta.com
2 April 2022 12:21 PM IST
महिला के साथ गैंगरेप, परिचित निकले आरोपी
x
अपने ऑफिस से घर लौट रही 26 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की घटना सामने आई है।

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में अपने ऑफिस से घर लौट रही 26 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने बलात्कार के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गैंगरेप के दोनों आरोपी महिला के परिचित थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना की सूचना पुलिस को बुधवार को दी गई थी।
पुलिस ने बताया कि महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपियों पर गैंगरेप, बंधक बनाने और चोट पहुंचाने सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि हमें घटना की जिस दिन (बुधवार को) सूचना मिली, उसी दिन हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में जांच जारी है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story