भारत

नाबालिग के साथ गैंगरेप, पढ़े थर्रा देने वाली स्टोरी

jantaserishta.com
22 April 2022 10:01 AM IST
नाबालिग के साथ गैंगरेप, पढ़े थर्रा देने वाली स्टोरी
x

गया: गया जिले के मोहनपुर के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रही नाबालिग से गैगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. वारदात को 19 अप्रैल की देर रात को अंजाम दिया गया था. एक दिन के बाद 20 अप्रैल को परिजनों ने महिला थाने में मामला दर्ज कराया था.

मामले में सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल की देर रात पांच लोगों ने नाबालिग लड़की को उठाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. नाबालिग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी. इस मामले में पीड़ित और उसके परिजनों की ओर से दर्ज कराए गए आवेदन के आधार पर महिला थाना में FIR दर्ज किया गया और पांच लोगों को आरोपी बनाया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर एसपी हरप्रीत कौर ने कांड में जांच का जिम्मा महिला थाना प्रभारी रवि रंजना कुमारी को दिया था. महिला थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक्शन लिया और घटना के आरोपी विनोद मांझी, प्रकाश मांझी एवं राहुल मांझी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया कि मामले में विकास कुमार मांझी, प्रकाश कुमार मांझी को भी आरोपी बनाया गया है. फिलहाल इनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. सभी आरोपी मोहनपुर थाना के लाडु गांव के रहने वाले हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story