भारत

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, हालत गंभीर, विपक्ष ने सरकार को घेरा

jantaserishta.com
28 July 2023 3:24 PM IST
नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, हालत गंभीर, विपक्ष ने सरकार को घेरा
x

DEMO PIC 

प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया गया।
सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले की धार्मिक नगरी मैहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां शुक्रवार की सुबह 10 वर्षीय बालिका जख्मी हालत में मिली। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि बालिका के प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मैहर थाना क्षेत्र से गुरुवार की देर शाम को एक 10 वर्षीय बालिका लापता हो गई थी, जो शुक्रवार को गंभीर हालत में मिली। उसे सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर उपचार के लिए रीवा भेजा गया है। आशंका इस बात की जताई जा रही है कि दो आरोपियों ने मासूम बालिका के साथ पहले तो दुष्कर्म किया। फिर उसके प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया गया। जिसके चलते खून का रिसाव बहुत ज्यादा हुआ और बालिका की हालत बिगड़ गई।
इस घटना को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा है कि मैहर में छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना अत्यंत निंदनीय है। बच्ची के साथ निर्भया कांड की तरह अमानवीय व्यवहार किये जाने की बात भी सामने आ रही है। प्रदेश में आए दिन बच्चियों के साथ अत्याचार की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि शिवराज सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है।
कमलनाथ ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि बेटी को अच्छे से अच्छा उपचार उपलब्ध कराया जाए और उसे तत्काल एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story