भारत
करीबी रिश्तेदारों से भी सुरक्षित नहीं: नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, अब आरोपी पकड़ से दूर
jantaserishta.com
13 Jan 2023 1:34 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
तीन सगे चाचा और फूफा ने मिलकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया.
अलवर: राजस्थान के अलवर जिले से नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 15 साल की लड़की से उसके तीन सगे चाचा और फूफा ने मिलकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने POCSO ACT और गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही जांच रिपोर्ट रामगढ़ डीएसपी देशराज गुर्जर को सौंपीं. पीड़िता का मेडिकल भी करवा लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है.
15 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनके तीन सगे चाचा व फूफा ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और हाथ- पैर बांधकर 4 दिन तक बंधक बनाकर हथियार के बल पर बारी- बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने अपनी मां और जीजा के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई.
पीड़िता ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ हरियाणा में रहती है. उसके तीनों चाचा और फूफा मूल गांव में रहते हैं. 1 माह पहले उसके चाचा हरियाणा आए उसे कामकाज करवाने के लिए पैतृक गांव ले गए. उसके बाद उन्होंने अपनी पत्नियों और बच्चों को पीहर भेज दिया.
रात में तीनों चाचा और सगे फूफा ने मिलकर कमरे में बंद कर दिया और चारों ने बारी-बारी से उसके साथ गलत काम किया. 4 दिन तक उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर रखा. जब मां ने हालचाल पूछने के लिए फोन किया तो उन्होंने बात तक नहीं कराई. घर लौटने के बाद उसने घटना के बारे में बताया तो मां और जीजा ने थाने में मामला दर्ज कराया गया.
थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की ने उनके तीन चाचा और फूफा के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करया है. पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच अधिकारी डीएसपी देशराज गुर्जर को सौंप दी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





