भारत

नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने एक जिले में किया अगवा दूसरे जिले में की हैवानियत

jantaserishta.com
3 March 2022 12:57 PM IST
नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने एक जिले में किया अगवा दूसरे जिले में की हैवानियत
x
एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप (Gangrape) का मामला सामने आया है.

नोएडा: उत्तर प्रदेश में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप (Gangrape) का मामला सामने आया है. आरोपियों ने पहले नाबालिग (Minor Girl) को नोएडा से अगवा किया फिर आगरा ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद से पीड़िता काफी घबराई हुई है.

पुलिस ने बताया कि 17 साल की नाबालिग पिछले 10 दिनों से गायब थी. उसके परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी. पुलिस ने बताया कि प्रवीण पर आरोप है कि उसने नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर नोएडा से आगरा ले गया. जहां पर उसने अपने दोस्त के विष्णु के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे. उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई.
पीड़ित परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी किसी तरह आगरा से भागकर नोएडा आई है. जहां उसने अपने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई. फिर थाने ले जाकर मुकदमा दर्ज कराया गया और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की अपील भी की. पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया. कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की.
आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. फिर वहां से न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. नोएडा पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद उसकी काउंसलिंग शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story