भारत

छात्रा के साथ गैंगरेप, ऐसे सामने आया सच

jantaserishta.com
12 Jun 2022 3:24 PM IST
छात्रा के साथ गैंगरेप, ऐसे सामने आया सच
x

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के महिन्दवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। शनिवार को पीड़िता ने अपनी मां के साथ महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी है। इसमें गांव के ही तीन युवकों संतोष, अभिषेक व ब्रजेश को आरोपित किया है। उधर, महिला थानेदार रेखा सिन्हा ने पीड़िता का बयान लेने के बाद उसे सदर अस्पताल ले गयी जहां उसकी जांच हुई। सूचना पर महिन्दवारा थाना की पुलिस भी महिला थाना पहुंचकर जांच की।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में शादी देखकर अपनी सहेली के साथ रात करीब एक-डेढ़ बजे घर लौट रही थी। इसी दौरान तीन युवकों ने घेर लिया। उनलोगों ने मुझे पकड़ लिया। मेरी सहेली किसी तरह हल्ला करते हुए भाग गयी। मेरे हल्ला करने पर उन लोगों ने मुझे कुछ सूंघा दिया। इसके बाद सभी मुझे पकड़कर वन की ओर ले गए और दुष्कर्म किया।
अहले सुबह आया होश तो पीड़िता पहुंची घर पीड़िता ने बताया कि इस वारदात के बाद मैं बेहोश हो गयी। सुबह तीन बजे के करीब होश आया। तब मैं किसी तरह घर पहुंचकर मां को पूरी जानकारी दी। उधर, गांव में हल्ला होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। पहले तो समझौता का प्रयास किया गया। लेकिन पीड़िता के परिजन नहीं माने। इसके बाद वे लोग थाना पहुंचे।
पीड़िता ने बताया कि तीनों आरोपित नशे की हालत में थे। उधर, पीड़िता की सहेली को सुबह में बुलाकर ग्रामीणों ने जानकारी ली। उसने बताया कि उसने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। महिला थानेदार ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गयी है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है।
इस संबंध में एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने बताया है कि पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। महिला थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है। मेडिकल जांच करायी जा रही है। नामजद अभियुक्त के जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए थानेदार को निर्देश दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story