भारत

महिला इंजीनियर से गैंगरेप, 10 लोगों ने की हैवानियत, आरोपी फरार

jantaserishta.com
22 Oct 2022 1:57 PM IST
महिला इंजीनियर से गैंगरेप, 10 लोगों ने की हैवानियत, आरोपी फरार
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

बदमाशों ने युवती और उसके भाई के दोस्त के साथ लूटपाट भी की और दोनों को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।
चाईबासा: झारखंड में रेप और हत्या की खबरें आम होती जा रही हैं। गुरुवार की शाम भाई के दोस्त के साथ पुराना चाईबासा एयरपोर्ट घूमने गयी सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती (26 वर्ष) से दस युवकों ने गैंगरेप किया। घटना गुरुवार देर शाम की है। नाजुक हालत में युवती का इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में चल रहा है। बदमाशों ने युवती और उसके भाई के दोस्त के साथ लूटपाट भी की और दोनों को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।
इधर, वारदात के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मामले में युवती के बयान पर मुफस्सिल थाने में 10 अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच जारी है।
युवती ने बताया कि वह एक प्रतिष्ठित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और फिलहाल घर पर रहकर काम कर रही है। गुरुवार देर शाम भाई के दोस्त के साथ घूमने गई थी तभी उसके साथ ये घटना हुई।
गुरुवार शाम भाई के दोस्त के साथ स्कूटी से पुराना चाईबासा एयरपोर्ट घूमने गयी थी। इस दौरान नौ-दस युवक आ धमके और उनलोगों से पूछा कि यहां क्या कर रहे हो? इसके बाद उक्त लड़कों ने स्थानीय भाषा में आपस में कहा कि आज दोनों को यहां से जाने नहीं देना है। यह कह युवकों ने उनपर हमला कर दिया और मारपीट कर मोबाइल, एटीएम, पर्स, कैश आदि लूट लिये।
भाई के दोस्त के साथ पुराना चाईबासा एयरपोर्ट घूमने गयी सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती को उसके भाई के दोस्त के सामने युवक खींच कर कुछ दूरी पर सुनसान जगह ले गए और उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। युवती मदद को चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। वारदात के बाद सभी युवक वहां से फरार हो गए। किसी तरह वह स्कूटी चला एयरपोर्ट के पास स्थित किराना दुकान पर पहुंची। यहां दुकानदार से फोन लेकर दोस्त से बात की। दोस्त ने उसे वहीं रुकने को कहा। जान बचाकर भागा साथी मारपीट के दौरान पीड़िता का साथी किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला और मुफस्सिल थाना पहुंच घटना की जानकारी दी। रात लगभग 8.45 बजे वह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचा, जिसके बाद पीड़िता को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुफस्सिल के थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक ने कहा कि,घटना की छानबीन की जा रही है। दस अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। पीड़िता की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के साथ शुक्रवार को न्यायालय में 164 का बयान कलमबंद कराया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story