भारत

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक आरोपी ने की खुदकुशी

jantaserishta.com
7 Sept 2023 12:17 PM IST
नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक आरोपी ने की खुदकुशी
x
चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात सामने आई है. लड़की के पिता फल का ठेला लगाते हैं. वो अपने पिता से मिलकर लौट रही थी. तभी रास्ते में ऑटो सवार आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया. फिर सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप किया. वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए.
होश में आने के बाद डरी-सहमी लड़की घर पहुंची और पैरेंट्स को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. बेटी की आपबीती सुनते ही माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई. जिसके बाद पिता अपनी बेटी को साथ लेकर पुलिस थाने पहुंचे और युवकों की काली करतूत बताई. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया और तीन नामजद आरोपियों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई.
पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपी रूपेश को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दूसरे आरोपी जगदीश ने खुलासे के डर से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. जगदीश भी अभी नाबालिग था. बताया गया कि जगदीश उस दिन रात भर गायब था, जिसपर परिजनों ने उसे बुरी तरह डांटा था. डांट खाने के बाद जगदीश ने गांव से बाहर नीम के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली.
एसीपी फतेहाबाद आनंद पांडे का कहना है कि वारदात में शामिल एक आरोपी रूपेश को गिरफ्तार कर लिया गया है. करुआ नामक आरोपी समेत अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उनकी गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें बनाई गई हैं. अलग-अलग स्थान पर दबिश दी जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story