भारत

नदी के किनारे गैंगरेप, नाबालिग लड़की को बनाया निशाना

jantaserishta.com
12 Aug 2023 8:53 AM IST
नदी के किनारे गैंगरेप, नाबालिग लड़की को बनाया निशाना
x
पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
गुवाहाटी: असम को कोकराझार जिले में एक नाबालिग लड़की की बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार रात कहा कि इस आरोप में चार लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। असम पुलिस के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि पीड़िता की मां ने शुक्रवार दोपहर सलाकाती चौकी में दो महीने पुरानी घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी।
डीजीपी ने कहा, "उनकी नाबालिग बेटी के साथ लगभग दो महीने पहले दोपहर करीब 3 बजे चंपा नदी के किनारे चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था। लड़की उस समय नहाने गई थी। चारों आरोपियों ने उसे इस मामले के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी थी। लेकिन, पीड़िता ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया।'' उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की पहचान की।
डीजीपी ने आगे कहा, "सभी चार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपी नाबालिग हैं। उम्र की जांच की जा रही है।" पुलिस ने कहा कि चूंकि आरोपी भी नाबालिग हैं, इसलिए उनकी पहचान गुप्त रखी जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story