भारत

मंदिर घूमने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 March 2023 2:07 PM IST
मंदिर घूमने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार
x
पार्क स्थित शौचालय में गई तो वहां चार युवकों ने उसे कब्जे में लेकर गैंगरेप किया।
धनबाद (आईएएनएस)| धनबाद पुलिस ने जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध लिलोरी मंदिर परिसर में घूमने गई 15 वर्षीय लड़की से गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लड़की बीते मंगलवार को अपने एक एक दोस्त के साथ मंदिर परिसर पहुंची थी। वह मंदिर के पास स्थित एक पार्क स्थित शौचालय में गई तो वहां चार युवकों ने उसे कब्जे में लेकर गैंगरेप किया। युवकों ने उसके दोस्त के साथ मारपीट की और उसे वहां से भगा दिया।
लड़की के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले में पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें बंटी सिंह तथा मिहिर सिंह शामिल हैं। मामले के दो अन्य आरोपी अब तक फरार हैं। पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल भेजा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story