भारत

गैंगरेप: शादी समारोह में हुआ विवाद, 6 स्कूली छात्रों ने 10 साल की बच्ची को बनाया निशाना

jantaserishta.com
23 April 2022 5:59 PM IST
गैंगरेप: शादी समारोह में हुआ विवाद, 6 स्कूली छात्रों ने 10 साल की बच्ची को बनाया निशाना
x
एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.

खूंटी: झारखंड के खूंटी में एक शादी समारोह में गई 10 साल की मासूम बच्ची के साथ 6 नाबालिग लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना खूंटी के तोरपा प्रखंड की है जहां बच्ची से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया.

मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब बच्ची की मां ने थाने पहुंचकर बेटी के साथ हुई दरिंदगी की शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित की मां के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए 5 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.
घटना के बारे बताया जा रहा है कि बुधवार को बगल के गांव में एक शादी थी. उसी दौरान किसी बात को लेकर लड़की से कुछ लड़कों की कहासुनी हो गई. रात में लड़की अकेले अपने गांव लौट रही थी. तभी छह नाबालिग छात्र उसे पकड़कर जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया.
इसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाकर इसे सुलझाने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं बनी. इसके बाद पीड़ित बच्ची की मां तपकरा थाने पहुंच गई और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने 5 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपियों की उम्र लगभग 10-15 साल के बीच है और सभी स्कूली छात्र हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story