मूक बधिर बालिका से गैंगरेप केस: प्रियंका गांधी ने जाना पीड़िता का हाल, सीएम से घटना का फीडबैक लिया

राजस्थान: अलवर रेप केस में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पीड़िता के पिता से बातचीत की है. शुक्रवार रात उन्होंने पीड़िता के पिता से फोन पर बात कर बच्ची के स्वास्थ की जानकारी ली. साथ ही पीड़ित परिवार के साथ सहानुभूति व्यक्त की. उन्होंने पीड़िता के पिता से पूछा कि क्या उन्हें किसी मदद की जरूरत है? मामले की जांच कैसे बढ़ रही है, वे अब तक की जांच से खुश हैं या नहीं? जवाब में पीड़िता के पिता ने प्रियंका को बताया कि मामले में प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है. बता दें कि इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दो बार पीड़िता के पिता से बात कर चुके हैं. सीएम ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को हर संभव मदद का निर्देश दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





