Top News

गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, यह है पूरा मामला

jantaserishta.com
4 Dec 2023 2:49 AM GMT
गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, यह है पूरा मामला
x

गाजियाबद: दिल्ली की युवती से 30 नवंबर को गैंगरेप करने वालों में एक आरोपी को ट्रोनिका सिटी पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। आरोपी ने बताया कि उसके अलावा उसके दो अन्य साथियों ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस के मुताबिक घटना में पांच लोग शामिल थे। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। लोनी के कार्यवाहक एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि 30 नवंबर को ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र की खानपुर रोड स्थित जंगल में दिल्ली निवासी युवती के साथ गैंगरेप हुआ था।

आरोपियों ने युवती की सहेली और उसके पुरुष मित्र की मौजूदगी में घटना को अंजाम दिया। केस दर्ज करने के बाद ग्रामीण जोन की एसओजी टीम और ट्रोनिका सिटी पुलिस रविवार को आरोपियों की तलाश में जुटी थी। रविवार को खानपुर रोड पर कुछ संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पकड़ने का प्रयास करने पर युवकों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई तो दोनों पैरों में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे हिरासत में ले लिया गया। घायल युवक की पहचान ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र के गांव खानपुर निवासी जुनैद के रूप में हुई है। एसीपी का कहना है कि जुनैद ने युवती के साथ गैंगरेप की घटना में शामिल होना कबूल किया। उसने बताया कि उसके अलावा उसके दो अन्य साथियों ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया था।

पुलिस के मुताबिक जुनैद ने फोन करके अपने दो साथी और बुला लिए। पांचों आरोपियों ने दोनों लड़कियों और उनके साथ मौजूद लड़के को दबोच लिया। इसके बाद तीन आरोपी दिल्ली की युवती को झाड़ियों में खींचकर ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। जुनैद ने बताया कि वह और उसके साथी दूसरी लड़की के साथ भी दुष्कर्म करना चाह रहे थे, लेकिन इसी दौरान एक गाड़ी आ जाने पर वह छोड़कर फरार हो गए। वहीं, सूत्रों के मुताबिक दुष्कर्म के आरोपियों ने गैंगरेप पीड़िता की सहेली के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन जब उसने अपना नाम बताया तो आरोपी उसे छोड़कर चले गए।

घटना के बाद से ही गैंगरेप पीड़िता की सहेली का पुरुष मित्र पुलिस के रडार पर था। घटना के संबंध में अलग-अलग बयान देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। कभी उसने एक आरोपी की पहचान का दावा करके झूठ बोला तो कभी आरोपियों के ऑटो से आने की बात बताई। पुलिस का कहना है कि सहेली के पुरुष मित्र से पूछताछ जारी है। आरोपियों से उसका कोई कनेक्शन तो नहीं है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। एसीपी का कहना है कि डीसीपी ग्रामीण सोमवार सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर घटनाक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

पुलिस के मुताबिक जुनैद और उसके साथी आवारा प्रवृत्ति के हैं। पूछताछ में जुनैद ने बताया कि जिस जगह घटना हुई, वहां से उसका गांव कुछ ही दूरी पर है। 30 नवंबर को वह अपने दो साथियों के साथ खानपुर रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान सुनसान इलाके में एक लड़के के साथ दो लड़कियों को देखकर उसके मन में हैवानियत जाग गई।

Next Story