भारत

गैंगरेप: 9 युवकों ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
3 May 2025 9:21 AM IST
गैंगरेप: 9 युवकों ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
x
पुलिस की जांच जारी.
झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आया है. यहां 17 वर्षीय लड़की से 9 युवकों ने गैंगरेप किया. इस घटना के बाद से टूट चुकी छात्रा एग्जाम देने से भी मना कर रही थी. हालांकि, माता-पिता के समझाने और काउंसलिंग के बाद उसने एग्जाम दिया. वहीं, मामले में सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
अधिकारियों ने बताया कि 17 वर्षीय लड़की ने मामले में अपना बयान दर्ज कराने से पहले 11वीं की परीक्षा देने का साहस जुटाया है. इस मामले में एक नाबालिग समेत नौ युवकों को गिरफ्तार किया गया और अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना मंगलवार रात की है, जब एक शादी में शामिल होने के लिए गांव आई लड़की खेत में शौच के लिए गई थी.
खेत में ही आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. डीएसपी बृजेश कुमार ने बताया कि अगले दिन पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 9 में से 8 आरोपियों को पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया. नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे किशोर आश्रय गृह भेजने का आदेश दिया गया. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़िता मामले के कुछ आरोपियों से परिचित थी, क्योंकि वे उसी गांव के थे. फिलहाल मामले की जांच जारी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story