
x
उत्तरकाशी: भारी बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी झरझर गाड़ के पास मलबा आने से अवरूद्ध है। इस संबंध में एनएच बड़कोट को अवगत करा दिया गया है।
मनेरी डैम के पास एक टेंपो भी पलट गया है। गनीमत रही की उस समय टैंपो में कोई नहीं बैठा था। वरना कोई हादसा हो सकता था। गौरतलब है कि प्रदेश में अभी भी मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी से अधिक भारी बारिश का रेड और कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
साथ ही प्रदेश भारी बारिश के कारण प्रदेश की नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।इसके अलावा बरसाती नदी, नाले, भी उफान पर चल रहे हैं। भारी बारिश को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के लिए पहले ही निर्देश दे दिए गया है।
Tagsभारी बारिशगंगोत्री हाईवेहाईवेहाईवे बंदयमुनोत्री हाईवेउत्तरकाशीHeavy rainGangotri HighwayHighwayHighway closedYamunotri HighwayUttarkashi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





