भारत
बारिश के चलते बढ़ा गंगा का जलस्तर, हरिद्वार के स्कूलों में अवकाश घोषित
jantaserishta.com
10 Aug 2023 2:52 PM IST

x
हरिद्वार: प्रदेश में कई दिनों से जारी भारी बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। बरसाती नदियां, गदेरे, यहां तक नाले भी अपना रौद्र रूप दिखा रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से गंगा, अलकनंदा, मंदाकिनी समेत प्रदेश की तमाम नदियां खतरे के निशान पर हैं।
लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा का जल स्तर बढ़ गया है। गंगा नदी चेतावनी स्तर के ऊपर बह रही है। गंगा के जलस्तर का चेतावनी बिंदु 293 है। इस समय गंगा 293.15 के निशान पर बह रही है। सुरक्षा की दृष्टि से हरिद्वार डीएम ने सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। हरिद्वार डीएम ने बारिश और जलस्तर बढ़ता देख एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
Tagsहरिद्वारहरिद्वार न्यूज़हरिद्वार मौसमस्कूलों में अवकाशअवकाशबारिशHaridwarHaridwar NewsHaridwar WeatherHoliday in SchoolsHolidayRain
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





