भारत

वाराणसी में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा गंगा का जलस्तर, नाव संचालन पर रोक जारी

jantaserishta.com
13 Sept 2026 10:35 AM IST
वाराणसी में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा गंगा का जलस्तर, नाव संचालन पर रोक जारी
x
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। गंगा का जलस्तर फिलहाल चेतावनी के निशान से नीचे बना हुआ है, हालांकि नदी में नाव संचालन अभी भी निलंबित है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) पर गंगा का जलस्तर 68.92 मीटर दर्ज हुआ है। शनिवार को जलस्तर घटकर 69.28 मीटर पर पहुंचा था।
गंगा के जलस्तर में कमी को देखते हुए बाढ़ का तत्काल खतरा कम हुआ है। अभी गंगा का जलस्तर 70.26 मीटर के चेतावनी बिंदु से करीब 1.34 मीटर नीचे है। पंडित ओमकारनाथ त्रिपाठी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि गंगा नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। यह अब तक करीब 4.5 फीट घट चुका है। यहां घाटों पर गंदगी और मिट्टी इकट्ठा हो गई है।
उन्होंने कहा कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण हम लोगों की रोजी रोटी पर असर पड़ा। तेज बहाव के कारण आम लोग और श्रद्धालुओं का गंगा स्नान करना चुनौतीपूर्ण है। लोग स्नान नहीं कर पाते हैं तो पूजा पाठ भी कम हो जाता है।
एक स्थानीय नागरिक विकास कुमार सहनी के अनुसार, अभी नौकायन बंद है। जलस्तर और घटने के बाद ही नौकायन का संचालन शुरू होगा। हालांकि, इसमें काफी समय लग सकता है। उधर, प्रयागराज में भी गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंचा है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को प्रयागराज के नैनी में यमुना नदी का जलस्तर 81.02 मीटर दर्ज किया गया। वहीं फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.90 मीटर रहा। छतनाग में गंगा का जलस्तर 80.57 मीटर दर्ज किया गया।
बक्सी बांध स्थित एसटीपी के पास भी जलस्तर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। यहां जलस्तर 81.18 मीटर रहा। प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना के लिए खतरे का निशान 84.734 मीटर निर्धारित है। मौजूदा स्थिति में दोनों नदियों का जलस्तर इस सीमा से काफी नीचे है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story