कोविड का फ़र्ज़ी सर्टिफिकेट बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच की टीम ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 ने एक ऐसे शख़्स को गिरफ़्तार किया है जो की लोगों की कोविड का फ़र्ज़ी निगेटिव सर्टिफिकेट बनाकर इसलिए देता था की लोगों को यात्रा करने का मौक़ा मिले. इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया की कुछ लोगों ने इस आरोपी से कोविड की फ़र्ज़ी पॉज़ीटिव रिपोर्ट भी बनवाई है. लोगों ने यह रिपोर्ट इसलिए बनवाई ताकि उन्हें उनके ऑफिस से छुट्टी लेने में दिक़्क़त न आए. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक़ गिरफ़्तार आरोपी का नाम विक्रम तेली है जो की एक मोबाइल की दुकान चलाता है और अधिक पैसे कमाने के लिए इस तरह का फ़र्ज़ीवाड़ा करता था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





