भारत

रोहिणी कोर्ट में गैंगवॉर: कोर्ट रूम के अंदर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 4 की मौत, देखें लाइव वीडियो

jantaserishta.com
24 Sept 2021 2:37 PM IST
रोहिणी कोर्ट में गैंगवॉर: कोर्ट रूम के अंदर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 4 की मौत, देखें लाइव वीडियो
x

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की हाई सिक्योरिटी वाली रोहिणी कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात हुई है। इस फायरिंग में कुख्यात बदमाश गोगी मारा गया है। पुलिस ने भी बदमाशों की फायरिंग का जवाब दिया और दोनों को मार गिराया। रोहिणी कोर्ट में दो हथियारबंद बदमाश वकील के वेश में आए थे और इसके चलते ही उन्हें पहचाना नहीं जा सका। कहा जा रहा है कि ये लोग कुख्यात बदमाश गोगी को ही मारने के लिए आए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक टिल्लू ताजपुरिया गैंग ने वकील की ड्रेस में गोगी पर हमला किया था। इस घटना से कोर्ट की सुरक्षा, जांच की प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अदालत परिसर के भीतर इस तरह की घटना ने खौफनाक मंजर पेश किया है।



दिल्ली पुलिस गैंगस्टर जितेंद्र मान 'गोगी' को लेकर एक मामले की सुनवाई के लिए रोहिणी कोर्ट आई थी। इसी दौरान वकील की ड्रेस में आए दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया। वहीं गोगी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story